Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : बवाना में 300 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Delhi : बवाना में 300 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar26 September 2026, 07:36 AM15 views

दिल्ली के बवाना में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 300 क्वार्टर बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, बवाना थाना टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद 17 साल के नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को हेड कांस्टेबल कृष्ण और कांस्टेबल प्रदीप बवाना के C-ब्लॉक स्थित नहर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने HR10AB4301 नंबर की होंडा एक्टिवा पर सवार दो लोगों को आते देखा। पुलिस को देखकर दोनों ने स्कूटर मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर गए।

पुलिसकर्मियों ने दोनों को तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो प्लास्टिक की बोरियों से 300 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। दोनों बोरियों में 150-150 क्वार्टर बोतलें रखी थीं।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सागर, निवासी गांव खरोरी, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके साथ 17 वर्षीय नाबालिग भी था। मामले में बवाना थाने में दिल्ली एक्साइज एक्ट की धारा 33/58 के तहत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस अब शराब के स्रोत, इसकी सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।