Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, 276.25 ग्राम हेरोइन बरामद

Delhi : नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, 276.25 ग्राम हेरोइन बरामद

आउटर नॉर्थ दिल्ली की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बवाना JJ कॉलोनी से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर 276 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। आरोपी समीर के घर के फ्रिज से स्मैक की पुड़िया और पॉलीथिन मिली। पुलिस ने ड्रग मनी और iPhone भी जब्त किया है। आरोपी पहले भी NDPS केस में पकड़ा जा चुका है।

Delhi SamacharDelhi Samachar26 June 2026, 10:35 AM9 views

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। 24 जून को SI दिनेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बवाना JJ कॉलोनी का रहने वाला समीर अपने घर से हेरोइन बेच रहा है।

सूचना मिलते ही SHO मनोज कुमार के नेतृत्व में और ACP राकेश कुमार की निगरानी में टीम बनाई गई। टीम में SI दिनेश कुमार, W/HC ममता, कॉन्स्टेबल विजय और संदीप शामिल थे।

छापेमारी के दौरान आरोपी समीर को उसके घर E-1798, JJ कॉलोनी बवाना से पकड़ा गया। सेक्शन 50 NDPS के तहत नोटिस देकर घर की तलाशी ली गई। फ्रिज के बीच वाले खाने से स्मैक की 50 पुड़िया मिलीं जिनका वजन 8.59 ग्राम था। नीचे वाले खाने से पॉलीथिन में रखी 267.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

कुल 276.25 ग्राम स्मैक NDPS किट से टेस्ट करने पर पॉजिटिव पाई गई। FSL टीम ने मौके पर सैंपलिंग की। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी e-Sakshya ऐप से की गई। आरोपी की तलाशी में ₹5,050 नगद और एक iPhone भी मिला।

22 साल के समीर के खिलाफ FIR नंबर 369/26 सेक्शन 21 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी 2025 में भी NDPS केस में पकड़ा गया था। पुलिस अब सप्लाई चेन और नेटवर्क के दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।