Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : नारायणा में हत्या का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi : नारायणा में हत्या का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar23 September 2026, 06:48 AM35 views

दिल्ली के नारायणा गांव में सुमित गिरी की हत्या के मामले को नारायणा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय राजेश कुमार, उसके 22 वर्षीय बेटे अमन कुमार और 21 वर्षीय अनुराग के तौर पर हुई है। तीनों नारायणा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सुमित गिरी गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नारायणा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों ने टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस और अन्य पुलिस इनपुट का इस्तेमाल किया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी कई जगहों पर तलाश की गई।

जांच में पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, राजेश ने कथित तौर पर सुमित को डंडे से धमकाया था। इसके बाद अमन और अनुराग के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। वारदात के पीछे की वजह और तीनों की भूमिका की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।