Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi:स्वरूप नगर में 22 वर्षीय सीमा की फंदे से लटकी मिली लाश। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप

Delhi:स्वरूप नगर में 22 वर्षीय सीमा की फंदे से लटकी मिली लाश। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से आई दिल दहलाने वाली खबर। 22 साल की नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप। परिजनों का दावा— यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू।

Delhi Samachar09 August 2026, 09:10 AM41 views

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 22 साल की सीमा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। सीमा की शादी 5 साल पहले पवन से हुई थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन सीमा को प्रताड़ित करते थे। पति पवन गाड़ी चलाता है और गाड़ी भी सीमा के पिता के नाम पर ली गई थी जिसकी किस्त भी पिता ही भरता था। सीमा का एक छोटा बच्चा भी है। फिलहाल एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक सीमा की शादी 5 साल पहले पवन से हुई थी। पवन गाड़ी चलाने का काम करता है। शादी के बाद ससुर के नाम पर गाड़ी ली गई थी लेकिन गाड़ी दिलवाई सीमा के पिता ने थी और उसकी किस्तें भी सीमा का पिता ही भर रहा था। आरोप है कि जब सीमा के पिता ने किस्त देने से मना किया तो उसके बाद से पति और ससुराल वाले सीमा को दहेज के लिए टॉर्चर करने लगे। घर में आए दिन मारपीट और गाली-गलौज होती थी। सीमा का एक छोटा बच्चा भी है।

शुक्रवार को सीमा घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पति पवन और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी तरफ लड़के पक्ष यानी पवन की बहन और अन्य परिजनों का कहना है कि सीमा ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका आरोप है कि घर में किसी तरह का कोई झगड़ा या दहेज की मांग नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसडीएम से भी जांच कराने की सिफारिश की है। एसडीएम ये पता करेंगे कि ये मौत हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पति पवन और ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आसपास के CCTV और मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share: