Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में स्ट्रीट शील्ड का एक्शन, मोबाइल झपटमारी के 2 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 2 बाइक बरामद

Delhi : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में स्ट्रीट शील्ड का एक्शन, मोबाइल झपटमारी के 2 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 2 बाइक बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar24 October 2026, 07:39 AM12 views

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में ई-रिक्शा से सफर कर रही एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए। वारदात में छीना गया फोन गूगल पिक्सल का था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की ASB सेल ने ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही ANPR कैमरों और तकनीकी सर्विलांस की मदद से वारदात के बाद आरोपियों के आने-जाने के रास्ते को ट्रैक किया गया। जांच के दौरान दोनों की पहचान जब्बार उर्फ चांद, उम्र 19 साल, और सलीम, उम्र 18 साल के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। जांच में पांडव नगर और मधु विहार थाने से जुड़े दो मामले भी सुलझाने का दावा किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर छीना गया मोबाइल कर्दमपुरी निवासी एक व्यक्ति को बेचने की बात बताई है। पुलिस अब मोबाइल बरामद करने और कथित रिसीवर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।