Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : रोहिणी ज़िले की अमन विहार थाना पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी ज़िले की अमन विहार थाना पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

रोहिणी ज़िले की अमन विहार थाना पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों/स्नैचरों (अश्विनी और केशव) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 13 दो-पहिया गाड़ियाँ (12 बाइक, 1 स्कूटी), छीने गए 3 मोबाइल फोन और 2 बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से 16 मामलों का सफल खुलासा हुआ!

Delhi Samachar04 August 2026, 07:32 AM23 views

अमन विहार थाना पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी करने वाले दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 13 दो-पहिया गाड़ियां, तीन मोबाइल फोन और दो बटनदार चाकू बरामद किए हैं।

रोहिणी ज़िले में अपराध पर लगाम कसने के अभियान के तहत अमन विहार थाना पुलिस की टीम ने SHO इंस्पेक्टर विजय समारिया के नेतृत्व में, ACP अमन विहार अजय वेदवाल और ACP बेगमपुर सार्थक त्यागी की निगरानी में यह कार्रवाई की।

30 जुलाई 2026 को पुलिस की टीम इलाके में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो बटनदार चाकू बरामद हुए, जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी और झपटमारी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 12 चोरी की मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और झपटमारी एवं चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन तिलक नगर, सुल्तानपुरी, बेगमपुर, नॉर्थ रोहिणी, अमन विहार, बुद्ध विहार, पश्चिम विहार वेस्ट, विजय विहार और रूप नगर थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय अश्विनी उर्फ चैता और 23 वर्षीय केशव उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। दोनों पहले भी स्नैचिंग के मामलों में शामिल रह चुके हैं।

Share: