Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : बवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की 1500 क्वार्टर बोतलों के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार

Delhi : बवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की 1500 क्वार्टर बोतलों के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar29 August 2026, 12:03 PM19 views

आउटर नॉर्थ जिले में अवैध शराब के भंडारण और सप्लाई के खिलाफ बवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 26 अगस्त को दो अलग-अलग ऑपरेशन में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब की कुल 1500 क्वार्टर बोतलें बरामद की हैं।

पहले मामले में पुलिस टीम ने खुर्द जहांगीर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास संदिग्ध सुनील को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 750 क्वार्टर बोतलें बरामद हुईं। ये शराब पांच प्लास्टिक के कट्टों में रखी थी और बोतलों पर ‘For Sale in Haryana Only’ का लेबल लगा था। इस मामले में FIR नंबर 516/2026 दर्ज की गई।

वहीं, दूसरे ऑपरेशन में सेक्टर-3, बवाना के सी-ब्लॉक स्थित पार्क के पास सीमा नाम की महिला को पकड़ा गया। उसके पास से 750 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई, जो 15 प्लास्टिक के कट्टों में रखी थी।

दोनों मामलों में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।