Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi :  ₹1.5 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 183 किलो गांजा बरामद

Delhi : ₹1.5 करोड़ की खेप के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 183 किलो गांजा बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar25 June 2026, 05:36 AM10 views

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 183 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक कंटेनर भारी मात्रा में गांजा लेकर दिल्ली आ रहा है। इसके बाद AATS की टीम ने कालिंदी कुंज-मदनपुर खादर मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान चालक केबिन के ऊपर बने एक गुप्त खांचे से 38 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

मौके से ट्रक चालक सुबोध कुमार मिश्रा और उसका सहयोगी बृज किशोर तिवारी गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजे की यह खेप ओडिशा और आंध्र प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर लाई जा रही थी।

जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सरगना और ट्रक मालिक श्रीराम को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायर्स और आर्थिक सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।