Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : फर्जी 10वीं-12वीं की मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार।

Delhi : फर्जी 10वीं-12वीं की मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार।

Delhi : वॉट्सऐप पर चल रहा था फर्जी मार्कशीट का खेल! 10वीं और 12वीं की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोचा है। चैट पर डील होती थी और चंद पैसों में तैयार कर दी जाती थी नकली मार्कशीट!

Delhi SamacharDelhi Samachar22 July 2026, 06:48 AM12 views

Delhi : शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने फर्जी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी मार्कशीट, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 5 हजार से 10 हजार रुपये लेकर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र तैयार करते थे। पुलिस के अनुसार अब तक करीब 100 से 150 फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।