Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : बवाना मर्डर केस में शामिल 02 शार्प शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

Delhi : बवाना मर्डर केस में शामिल 02 शार्प शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हिमांशु @ भाऊ और विक्की @ हाडल गैंग के 02 खतरनाक शार्प शूटरों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी बवाना इलाके में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में काफी समय से वांछित थे। पुलिस का गैंगस्टरों पर कड़ा प्रहार!

Delhi SamacharDelhi Samachar31 July 2026, 10:44 AM23 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में वांछित कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ–विक्की उर्फ हाडल गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।

एनआर-II, क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाकर हिमांशु उर्फ भाऊ–विक्की उर्फ हाडल गैंग के दो शार्प शूटरों को दबोच लिया। दोनों आरोपी थाना बवाना में दर्ज हत्या के एक मामले में लंबे समय से वांछित थे।

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान एक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायर की गई गोली एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, दो फायर किए गए कारतूस के खोखे और एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य अपराधों और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।