Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
हरियाणा से दिल्ली आ रही अवैध शराब का जखीरा जब्त, AATS की बड़ी कार्रवाई!

हरियाणा से दिल्ली आ रही अवैध शराब का जखीरा जब्त, AATS की बड़ी कार्रवाई!

पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने हरियाणा के सोनीपत से दिल्ली लाई जा रही 1,600 क्वार्टर (32 कार्टन) अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar27 July 2026, 05:46 AM26 views

पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड यानी AATS ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है, जिसे हरियाणा से दिल्ली लाया जा रहा था।

पूर्वी जिला पुलिस की AATS टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा के सोनीपत से अवैध शराब की बड़ी खेप दिल्ली लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर एक होंडा सिटी कार को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 1,600 क्वार्टर बोतल यानी 32 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की सभी बोतलों पर "For Sale in Haryana Only" अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह शराब हरियाणा में बिक्री के लिए थी और इसे अवैध रूप से दिल्ली में खपाने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया गया है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।