Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली में टेलीकॉम टावरों से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 161 RRU बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में टेलीकॉम टावरों से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 161 RRU बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में टेलीकॉम टावरों से जुड़े महंगे उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 161 रिमोट रेडियो यूनिट्स यानी RRU बरामद की हैं।

Delhi SamacharDelhi Samachar25 October 2026, 07:30 AM21 views

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में टेलीकॉम टावरों से जुड़े महंगे उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 161 रिमोट रेडियो यूनिट्स यानी RRU बरामद की हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी के उपकरणों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई हर्ष विहार थाना क्षेत्र में की गई। नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने मिलन गार्डन और न्यू मंडोली स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 161 RRU के साथ एक टाटा ऐस टेम्पो भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर फरहान, उम्र 20 साल, कुमेल अब्बास, उम्र 24 साल और मासूम अली उर्फ समीर, उम्र 23 साल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में बरामद 161 यूनिट्स में से 15 का संबंध दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दर्ज चोरी की एफआईआर से पाया गया है।

RRU मोबाइल नेटवर्क के ट्रांसमिशन सिस्टम का अहम हिस्सा होती हैं और इनकी कीमत भी काफी अधिक होती है। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन उपकरणों को किन टेलीकॉम टावरों से चुराया गया और चोरी के बाद इन्हें कहां पहुंचाया जाता था।

पुलिस विदेशों में इन उपकरणों को एक्सपोर्ट किए जाने से जुड़े इनपुट की भी जांच कर रही है। साथ ही, इस कथित अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लायर्स की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।