Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से बदसलूकी, कार सवारों ने मारी टक्कर; Video

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से बदसलूकी, कार सवारों ने मारी टक्कर; Video

Delhi SamacharDelhi Samachar14 September 2026, 11:49 AM15 views

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड से महिला बाइक राइडर के साथ कथित बदसलूकी और टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला राइडर ने दावा किया है कि सफेद रंग की सेडान कार में सवार कुछ लोगों ने पहले उसे गंदे इशारे किए और बाइक रोकने के लिए कहा।

महिला राइडर के मुताबिक, वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकली थी। सभी अलग-अलग बाइकों पर थे। इसी दौरान कार सवार लोग उसके करीब आए और कथित तौर पर अभद्र इशारे करने लगे। महिला ने बताया कि कार सवार नशे में नजर आ रहे थे। उसने उनकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गई।

महिला का दावा है कि उसके दोस्त ने बाइक से उसे कवर किया। इसके बाद उसने कार को ओवरटेक कर लिया, ताकि कार सवार आगे आकर उसका रास्ता न रोक सकें। लेकिन कुछ दूरी पर कार सवारों ने कथित तौर पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।

टक्कर के बाद महिला बाइक से गिर गई और सड़क पर कई फीट तक घिसटती चली गई। हालांकि, हेलमेट और सेफ्टी गियर की वजह से उसे गंभीर चोट नहीं आई।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी है। यूजर्स आरोपी कार सवारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।