उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़की प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लड़की को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है और इसी मांग को लेकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान परिजन और ग्रामीण भी उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।
फिलहाल, मौके पर पुलिस की मौजूदगी में लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों पर नजर बनी हुई है।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह

