Delhi Samachar
UP : महाराजगंज में अंधविश्वास की आड़ में मासूम की बलि देने की साजिश! 3 आरोपी गिरफ्तार

UP : महाराजगंज में अंधविश्वास की आड़ में मासूम की बलि देने की साजिश! 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar07 November 2026, 10:20 AM9 views

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। महज दो महीने के मासूम बच्चे को अगवा करने के पीछे अंधविश्वास और कथित तांत्रिक क्रिया का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे को तांत्रिक के चक्कर में बलि देने की तैयारी की जा रही थी।

मामला ठूठीबारी इलाके का है, जहां दो महीने के मासूम के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की और जांच के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद बच्चे की लोकेशन दिल्ली तक पहुंची।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में बच्चे की चचेरी बुआ और दादी समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले के सफल खुलासे और मासूम की सुरक्षित बरामदगी पर महाराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस साजिश के पीछे की पूरी वजह और कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच कर रही है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।