Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
असम में बड़ा रेल हादसा! सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

असम में बड़ा रेल हादसा! सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

Delhi SamacharDelhi Samachar11 November 2026, 11:13 AM5 views

असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक ट्रेन हादसे ने यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। मिजोरम से कोलकाता जा रही सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस अचानक पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO के मुताबिक, 11 नवंबर की सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर ट्रेन संख्या 13125 को दिगारू स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सके और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों की सही संख्या और हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

रेलवे की ओर से रिकवरी ट्रेन मौके पर भेजी गई है। ट्रैक को साफ करने और बहाली का काम जारी है। वहीं, प्रभावित यात्रियों को दूसरी ट्रेन के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे के महाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।