Delhi Samachar
'पुष्पा' स्टाइल में शराब तस्करी का खेल! नमक की बोरियों के नीचे बना रखा था गुप्त तहखाना, 350 पेटी अवैध शराब बरामद

'पुष्पा' स्टाइल में शराब तस्करी का खेल! नमक की बोरियों के नीचे बना रखा था गुप्त तहखाना, 350 पेटी अवैध शराब बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar07 November 2026, 09:34 AM15 views

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। ऊपर से देखने पर ट्रक में नमक की बोरियां लदी हुई थीं, लेकिन इनके नीचे कुछ ऐसा छिपाया गया था, जिसकी भनक किसी को आसानी से नहीं लग सकती थी।

दरअसल, चांदपुर पुलिस दौलतपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। शुरुआत में ट्रक में नमक की बोरियां दिखाई दीं, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो ट्रक के अंदर गुप्त तहखाना मिला। इसी तहखाने में छिपाकर रखी गई थीं अवैध शराब की 350 पेटियां।

पुलिस के मुताबिक, यह शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी और इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक अनिल कुमार पांडे और परिचालक शीशपाल सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब की सप्लाई कहां की जानी थी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।