Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, इंजन से पांचवें कोच तक फैली लपटें; यात्रियों में मची चीख-पुकार

पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, इंजन से पांचवें कोच तक फैली लपटें; यात्रियों में मची चीख-पुकार

Delhi SamacharDelhi Samachar06 November 2026, 10:26 AM8 views

पंजाब के राजपुरा में शुक्रवार दोपहर एक चलती ट्रेन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते रह गया। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग ट्रेन के इंजन से शुरू हुई और देखते ही देखते पांचवें कोच तक फैलने की सूचना मिली। चलती ट्रेन में आग की लपटें देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।