Delhi Samachar
हापुड़ में नकली क्रीम बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, वनस्पति और रिफाइंड ऑयल से तैयार हो रही थी क्रीम; 5 कुंतल माल नष्ट

हापुड़ में नकली क्रीम बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, वनस्पति और रिफाइंड ऑयल से तैयार हो रही थी क्रीम; 5 कुंतल माल नष्ट

Delhi SamacharDelhi Samachar04 November 2026, 05:25 AM8 views

क्या आप भी बाजार में मिलने वाली क्रीम को असली समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि मुनाफे के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का एक मामला हापुड़ से सामने आया है, जहां दूध से नहीं बल्कि वनस्पति, रिफाइंड ऑयल और अन्य मिलावटी सामग्री से क्रीम तैयार की जा रही थी।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रात करीब 11 बजे शकरपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नागर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर यानी एसएमपी और दही मिलाकर क्रीम तैयार किए जाने का मामला सामने आया।

टीम ने मौके से क्रीम के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। वहीं करीब पांच कुंतल मिलावटी क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही खाद्य कारोबार का संचालन भी तत्काल बंद करा दिया गया।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि आखिर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जिम्मेदारी कौन लेगा?

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।