Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
हिमाचल में इंदौर के स्कूली बच्चों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, शिक्षक समेत 8 घायल!

हिमाचल में इंदौर के स्कूली बच्चों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, शिक्षक समेत 8 घायल!

Delhi SamacharDelhi Samachar03 November 2026, 09:40 AM8 views

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्ते पर घूमने निकले इंदौर के स्कूली बच्चों का सफर उस वक्त हादसे में बदल गया, जब बच्चों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

दरअसल, घटना लाहौल-स्पीति जिले में मनाली-काजा सड़क पर कोकसर के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में मध्य प्रदेश के इंदौर से आए 11 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। वाहन मनाली से रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर से अटल टनल की ओर जा रहा था।

इसी दौरान गर्ग एंड गर्ग प्लांट के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों में शिक्षक और सात बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को मनाली अस्पताल, जबकि अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी केलांग केडी शर्मा के मुताबिक, घायलों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।