Delhi Samachar
अलीगढ़ में चलते लोडर में लगी भीषण आग, जलती गाड़ी अचानक पुल पर पीछे की ओर दौड़ी, मची अफरा-तफरी!

अलीगढ़ में चलते लोडर में लगी भीषण आग, जलती गाड़ी अचानक पुल पर पीछे की ओर दौड़ी, मची अफरा-तफरी!

Delhi SamacharDelhi Samachar03 November 2026, 06:57 AM11 views

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बरोला पुल पर दौड़ते एक लोडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा लोडर आग की लपटों से घिर गया।

हैरानी की बात यह रही कि आग की चपेट में आया लोडर अचानक पीछे की ओर लौटने लगा। सड़क पर जलती हुई गाड़ी को इस तरह पीछे की तरफ आते देख पुल से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर हटने लगे। कुछ ही देर में मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोडर आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है।

गनीमत रही कि इस दौरान किसी बड़े हादसे की सूचना सामने नहीं आई। हालांकि, लोडर में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।