Delhi Samachar
ग्रेटर नोएडा में बकरा चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; 15 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बकरा चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; 15 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बकरा चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; 15 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar02 November 2026, 06:46 AM12 views

ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में बकरा चोरी करने वाले गैंग का सामना उस वक्त पुलिस से हो गया, जब चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

दरअसल, 1 नवंबर को जारचा थाना पुलिस प्यावली डैम के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक समेत फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभल निवासी 28 वर्षीय कमल उर्फ कमलुआ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और 7,560 रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गैंग दिन में रेकी करता था और रात में चार पहिया वाहन से बकरे चोरी कर दिल्ली में बेच देता था। गैंग की वारदातें दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में सामने आई हैं। आरोपी पर पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार साथी और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।