Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
राजकोट के लग्जरी होटल में हाईप्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़, 43 पुरुष और 33 महिलाएं हिरासत में

राजकोट के लग्जरी होटल में हाईप्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़, 43 पुरुष और 33 महिलाएं हिरासत में

Delhi SamacharDelhi Samachar01 November 2026, 11:27 AM6 views

गुजरात में शराबबंदी के बावजूद अगर किसी होटल में खुलेआम शराब पार्टी का आयोजन हो और मेहमानों की गाड़ियां लाखों-करोड़ों की हों, तो मामला चर्चा में आना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला राजकोट के पॉश इलाके से सामने आया है, जहां पुलिस की अचानक हुई रेड से हाईप्रोफाइल पार्टी में हड़कंप मच गया।

दरअसल, राजकोट के कालावड रोड स्थित सराजा होटल में प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर शराब पार्टी आयोजित की गई थी। यह आयोजन डेकोरा ग्रुप के चिराग पटेल के आगामी जन्मदिन के मौके पर किया गया था, जिनका जन्मदिन 12 नवंबर को है। दिवाली से पहले रखी गई इस पार्टी में 43 पुरुष और 33 महिलाएं मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि पार्टी में नामी उद्योगपति, बिल्डर और ज्वेलर्स समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे। मेहमान लग्जरी गाड़ियों से होटल पहुंचे थे। सूचना मिलने पर लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त तरीके से कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा। इस दौरान विदेशी शराब से संबंधित सामग्री जब्त की गई।

पुलिस ने सभी 76 लोगों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा है, ताकि पता चल सके कि किसने शराब का सेवन किया था। मामले में तालुका पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। होटल मैनेजर की भूमिका की भी जांच होगी। हैरानी की बात यह है कि होटल थाने से महज 850 मीटर की दूरी पर स्थित है।

रिपोर्ट - सन्नी तुषीर

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।