Delhi Samachar
ग्रेटर नोएडा में 3.88 लाख रुपये की लूट निकली फर्जी, कलेक्शन एजेंट ने रकम हड़पने के लिए रची साजिश

ग्रेटर नोएडा में 3.88 लाख रुपये की लूट निकली फर्जी, कलेक्शन एजेंट ने रकम हड़पने के लिए रची साजिश

Delhi SamacharDelhi Samachar21 August 2026, 08:41 AM15 views

ग्रेटर नोएडा में 3.88 लाख रुपये की कथित लूट के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी कहानी फर्जी थी और रकम हड़पने के लिए साजिश रची गई थी।

मामला 18 अगस्त का है। बिलिंकिट स्टोर के कलेक्शन एजेंट पुनीत कुमार वशिष्ठ ने रॉयल सिटी स्थित स्टोर से कैश कलेक्ट किया था। इसके बाद उसे बैंक में जमा करने के बजाय आरोपी ने रकम अपने पास रख ली। कुछ समय बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार का शीशा तोड़कर कैश से भरा बैग लूट लिया है।

सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के हालात की पड़ताल के साथ आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसकी कहानी में कई विरोधाभास सामने आए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने पुनीत कुमार वशिष्ठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख 88 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के यहां राघव नाम का एक व्यक्ति ड्राइवर के तौर पर काम करता है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।