Delhi Samachar
Narela :  सत्यवती राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा

Narela : सत्यवती राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा

Delhi SamacharDelhi Samachar02 July 2026, 03:14 PM9 views

नरेला, 2 जुलाई। दिल्ली सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को नरेला स्थित सत्यवती राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अस्पताल प्रशासन के साथ भी विस्तार से बातचीत की तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकरण खत्री भी मौजूद रहे। दोनों ने अस्पताल पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। जिन आवश्यक मशीनों और उपकरणों की कमी पाई गई, उन्हें जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिया ताकि नरेला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।