Delhi Samachar
Delhi ; 194 द्रुत कार्य बल (RAF) बवाना कैंप में आयोजित हुआ महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर

Delhi ; 194 द्रुत कार्य बल (RAF) बवाना कैंप में आयोजित हुआ महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर

Delhi ; 194 द्रुत कार्य बल की सराहनीय पहल! कमांडेंट श्री किशोर कुमार के नेतृत्व में RAF बवाना कैंप में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न। शिविर में संतुलित आहार, मोटापा नियंत्रण और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर पर भी परिजनों का मार्गदर्शन किया गया।

Delhi SamacharDelhi Samachar31 July 2026, 07:33 AM12 views

दिनांक 30 जुलाई, 2026 को 194 द्रुत कार्य बल, बवाना कैंप में कमांडेंट श्री किशोर कुमार के नेतृत्व एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में परिसर में निवासरत महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर कैंसर संबंधी रोगों की प्रारंभिक जांच की गई। साथ ही पोषण, संतुलित आहार, मोटापा नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर द्रुत कार्य बल के कार्मिकों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह पहल कमांडेंट श्री किशोर कुमार एवं 194 द्रुत कार्य बल के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं समग्र सुख-समृद्धि के प्रति इकाई की सतत प्रतिबद्धता का परिचायक है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।