Delhi Samachar
Greater noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत

Greater noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar24 September 2026, 05:43 AM24 views

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किलोमीटर माइलस्टोन पर दिल्ली से मोहबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि चालक को इंजन की तरफ आग लगने का पता चला, जिसके बाद बस को एक्सप्रेसवे किनारे खड़ा किया गया। चालक और परिचालक ने यात्रियों को बाहर निकलने के लिए शोर मचाया। अफरा-तफरी के बीच 20 से ज्यादा यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बस की बॉडी काटकर शव और मिले अंग बाहर निकाले गए। शवों की पहचान के लिए टिकट बुकिंग डिटेल और डीएनए जांच की मदद ली जाएगी।

हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक जेवर टोल और एयरपोर्ट इंटरचेंज पर यातायात रोका गया। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।