Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : नकली कैंसर दवाओं का रैकेट ध्वस्त, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Delhi : नकली कैंसर दवाओं का रैकेट ध्वस्त, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar26 August 2026, 05:38 AM23 views

दिल्ली में कैंसर और गंभीर बीमारियों के मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले कथित नकली दवा नेटवर्क के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। AGS, क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली-NCR में नकली और अनधिकृत एंटी-कैंसर व जीवनरक्षक दवाओं की कथित तस्करी, मिलावट और वितरण से जुड़े अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ICLUSIG और DARZALEX जैसी महत्वपूर्ण दवाओं के साथ Human Albumin भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन दवाओं की कथित अवैध सप्लाई और वितरण के जरिए मरीजों की जान को गंभीर खतरा पहुंच सकता था।

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और दवाओं की सप्लाई कहां से और किन माध्यमों से की जा रही थी। साथ ही, बरामद दवाओं की जांच कर उनकी असलियत और गुणवत्ता की भी पुष्टि की जा रही है।

यह कार्रवाई कैंसर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नकली व अनधिकृत दवाओं से बचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।