Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : लक्ज़री कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 हाई-एंड वाहन बरामद

Delhi : लक्ज़री कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 हाई-एंड वाहन बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar13 July 2026, 12:11 PM7 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ऑटो लिफ्टिंग एंड एक्सटॉर्शन सेल (AEKC) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लग्ज़री वाहन चोरी और रिसीविंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की महंगी गाड़ियों को ठिकाने लगाने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर बेचने के नेटवर्क से जुड़े थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हाई-एंड लग्ज़री वाहन बरामद किए हैं, जिनमें कई महंगी एसयूवी और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। जांच के दौरान फर्जी नंबर प्लेटें, नकली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और वाहनों के चेसिस व इंजन नंबरों से छेड़छाड़ किए जाने के प्रमाण भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह चोरी की गाड़ियों की पहचान बदलकर उन्हें अलग-अलग राज्यों में बेचता था।

पूरे ऑपरेशन को एसीपी पंकज अरोड़ा के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर दलीप कुमार और इंस्पेक्टर प्रियंका के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जबकि इसकी निगरानी डीसीपी श्री संजीव कुमार यादव ने की। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक संगठित वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि चोरी की लग्ज़री गाड़ियों के अवैध कारोबार पर भी बड़ी चोट पहुंची है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।