Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : मंडावली में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Delhi : मंडावली में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar11 October 2026, 10:47 AM14 views

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मंदिर से पूजा करके घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर सोने की चेन झपटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय लव कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला की छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल लाल रंग की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। वहीं, वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर की सुबह महिला मंदिर से पूजा करके घर लौटी थीं। वह घर के गेट पर पहुंची ही थीं कि लाल रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मंडावली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने इलाके और आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों के बारे में सुराग मिले, जिसके आधार पर अक्षरधाम के पास जाल बिछाया गया। इस कार्रवाई में लव कुमार को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस जांच में बरामद बाइक साउथ रोहिणी थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई है। एसीपी मयूर विहार के मार्गदर्शन और एसएचओ मंडावली के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही, मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।