Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
Bihar : कैमूर में पानी में डूबी शराब से भरी कार, बोतलें लूटने के लिए ग्रामीणों में मची होड़!

Bihar : कैमूर में पानी में डूबी शराब से भरी कार, बोतलें लूटने के लिए ग्रामीणों में मची होड़!

Delhi SamacharDelhi Samachar04 November 2026, 07:27 AM16 views

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में एक ऐसी घटना देखने को मिली, जहां हादसे के बाद सड़क पर नहीं, बल्कि पानी में शराब की बोतलों को लेकर लोगों के बीच होड़ मच गई। शराब से लदी एक कार अचानक पानी में जा गिरी। कार के पानी में डूबते ही उसमें रखी शराब की बोतलें बाहर निकलकर पानी में तैरने लगीं।

बस फिर क्या था! पानी में बहती शराब की बोतलें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग पानी में उतरकर बोतलें समेटने लगे और जिसके हाथ जितनी बोतलें लगीं, वह उन्हें लेकर चलता बना।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। जिस कार को पानी से निकालने और उसमें मौजूद सामान को बचाने की कोशिश होनी चाहिए थी, वहां शराब की बोतलें बटोरने की होड़ दिखाई दी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।