Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, एस्केलेटर में फंसा बुजुर्ग का कुर्ता; पीछे से गिरने लगे यात्री, UPSSF जवानों ने बचाई जान

परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, एस्केलेटर में फंसा बुजुर्ग का कुर्ता; पीछे से गिरने लगे यात्री, UPSSF जवानों ने बचाई जान

Delhi SamacharDelhi Samachar12 November 2026, 09:34 AM17 views

ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एस्केलेटर पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद यात्रियों की सांसें थाम दीं। नीचे उतर रहे एक बुजुर्ग का कुर्ता अचानक मशीन में फंस गया। देखते ही देखते बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ा और वह एस्केलेटर पर गिर पड़े। इसके बाद पीछे से आ रहे यात्री भी एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। ऐसे में कुछ ही पलों में स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह घटना एस्केलेटर नंबर-02 की है। हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग की पहचान 62 वर्षीय रिछपाल पुत्र मंगते राम के रूप में हुई है, जो दादरी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं।

घटना के समय स्टेशन पर सीसीटीवी ड्यूटी कर रहे आरक्षी विकास भाटी और पाली प्रभारी उप निरीक्षक वरुण कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। जवानों ने सबसे पहले एस्केलेटर को बंद कराया और फिर मशीन को विपरीत दिशा में चलाकर बुजुर्ग का कुर्ता बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

UPSSF जवानों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बुजुर्ग ने जवानों का आभार जताया।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।