Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
UP : नोएडा से एम्स का सफर अब 20 मिनट में, बारापूला फेज-3 आज होगा शुरू

UP : नोएडा से एम्स का सफर अब 20 मिनट में, बारापूला फेज-3 आज होगा शुरू

Delhi SamacharDelhi Samachar29 September 2026, 06:21 AM5 views

दिल्ली में ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को लेकर आज का दिन अहम होने जा रहा है। बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है और मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। करीब 9 साल की देरी के बाद इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा से एम्स तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। अभी जहां इस दूरी को तय करने में करीब 60 मिनट तक का समय लग जाता है, वहीं कॉरिडोर चालू होने के बाद सफर का समय घटकर लगभग 15 से 20 मिनट रह सकता है।

बारापूला फेज-3 का सबसे बड़ा फायदा पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगा। यह कॉरिडोर कई प्रमुख रास्तों को सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी देगा, जिससे वाहन चालकों को बार-बार लाल बत्ती और भारी ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उम्मीद है कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का समय भी बचेगा। लंबे इंतजार के बाद तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट दिल्ली के सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार देने वाला अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।