Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
UER-2 हाईवे पर पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़; मोस्ट वांटेड शिवम पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

UER-2 हाईवे पर पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़; मोस्ट वांटेड शिवम पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar31 October 2026, 11:22 AM7 views

दिल्ली के नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर उस वक्त गोलियों की आवाज गूंज उठी, जब द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम का सामना हाशिम बाबा गैंग के एक शातिर शूटर से हो गया। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने भागने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से करीब 7 राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी गोली आरोपी शिवम के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा था।

गौरतलब है कि गिरफ्तार शिवम डाबड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत दो लोगों की हत्या यानी डबल मर्डर के मामले में मोस्ट वांटेड था और हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा शूटर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य शूटरों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।