Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Teej Mahotsav : स्वतंत्रता दिवस के साथ पूठ कलां में सजा तीज महोत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

Teej Mahotsav : स्वतंत्रता दिवस के साथ पूठ कलां में सजा तीज महोत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

Delhi SamacharDelhi Samachar15 August 2026, 11:45 AM14 views

देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के पूट कलां स्थित श्री बाबा निहाल नाथ कुटी में स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ तीज महोत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला।

तीज महोत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में दिल्लीवासी और आसपास के गांवों के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीज का पर्व मनाया और झूले का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री रवींद्र इंद्राज जी ने शिरकत की। वहीं दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी जी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को स्वतंत्रता दिवस एवं तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

वार्ड नंबर 26 की निगम पार्षद रितु मुकेश भी कार्यक्रम में झूला झूलती नजर आईं। साथ ही निगम पार्षद अंजू डबास जी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया और लोगों से देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को मजबूत बनाए रखने की अपील की। स्वतंत्रता दिवस और तीज के इस संयुक्त आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।