Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक PVC प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री लगी भीषण आग

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक PVC प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री लगी भीषण आग

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पीवीसी प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री के बेसमेंट में आज सुबह करीब 9:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 8 से 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग के कारणों की जांच जारी है।

Delhi SamacharDelhi Samachar06 August 2026, 08:32 AM13 views

बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पीवीसी प्लास्टिक दाना (PVC Granules) बनाने वाली फैक्ट्री के बेसमेंट में आज सुबह करीब 9:00 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे बेसमेंट में फैल गई।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 8 से 10 दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते सभी कर्मचारी फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकल गए।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में लगी हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।