Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
अलीपुर मिनी स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर! मेयर का बड़ा ऐलान, हर मंगलवार चलेगा विशेष सफाई अभियान..!

अलीपुर मिनी स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर! मेयर का बड़ा ऐलान, हर मंगलवार चलेगा विशेष सफाई अभियान..!

Delhi SamacharDelhi Samachar18 November 2026, 07:28 AM4 views

अलीपुर के मिनी स्टेडियम में खेलने वाले बच्चों और युवा खिलाड़ियों के लिए जल्द ही अच्छी खबर सामने आ सकती है। लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रहे इस स्टेडियम की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन क्या अब यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी?

दरअसल, दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकरण खत्री के साथ आउटर नॉर्थ जोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और क्षेत्र की दूसरी समस्याओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जब मेयर की नजर अलीपुर मिनी स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर पड़ी तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसकी हालत सुधारने के निर्देश दिए। मेयर ने भरोसा दिलाया कि स्टेडियम का कायाकल्प किया जाएगा, ताकि स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर मैदान और सुविधाएं मिल सकें।

वहीं, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर भी एक अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिशा-निर्देशों के तहत अब आउटर नॉर्थ जोन में हर मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य इलाके में फैली गंदगी और सफाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है।

इस दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और स्थानीय लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।

अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद अलीपुर मिनी स्टेडियम की बदहाली कब तक दूर होती है और सफाई अभियान का असर जमीन पर कितना दिखाई देता है।

रिपोर्टर – सोनू, आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।