Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
रोहिणी सेक्टर-16 में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, इंद्रप्रस्थ मैथिल मंच ने किया भव्य आयोजन

रोहिणी सेक्टर-16 में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, इंद्रप्रस्थ मैथिल मंच ने किया भव्य आयोजन

रोहिणी सेक्टर-16 में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, इंद्रप्रस्थ मैथिल मंच ने किया भव्य आयोजन

Delhi SamacharDelhi Samachar16 November 2026, 05:49 AM6 views

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 स्थित डीडीए ग्राउंड में छठ महापर्व के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां इंद्रप्रस्थ मैथिल मंच की ओर से छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

घाट पर पहुंचे व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा।

वहीं, इस आयोजन में रिठाला विधानसभा के विधायक कुलवंत राणा भी मंच पर पहुंचे। जहां इंद्रप्रस्थ मैथिल मंच के अध्यक्ष श्रीराम ने उनका शॉल, फूल-माला और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजन में छठ महापर्व की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।