Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
पटेल नगर में दिल्ली पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, घोषित बदमाश प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार

पटेल नगर में दिल्ली पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, घोषित बदमाश प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar13 November 2026, 05:52 AM7 views

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बड़ी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड यानी AATS की टीम ने अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। उसका नाम सितंबर महीने में सदर बाजार-नबी करीम इलाके में हुई हिंसक झड़प के मामले में सामने आया था।

दरअसल, सितंबर में एक शोभायात्रा के दौरान प्रकाश उर्फ चीनू और विकास कालिया गैंग के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

आखिरकार पटेल नगर में पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।