Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिवाली की आतिशबाजी ने दिल्ली की हवा में घोला जहर, आधी रात तक गूंजते रहे पटाखे; धुएं की चादर में लिपटी राजधानी

दिवाली की आतिशबाजी ने दिल्ली की हवा में घोला जहर, आधी रात तक गूंजते रहे पटाखे; धुएं की चादर में लिपटी राजधानी

Delhi SamacharDelhi Samachar09 November 2026, 05:26 AM9 views

दिल्ली में दिवाली की रात आसमान रोशनी से जगमगाता रहा, लेकिन इस जश्न के बाद राजधानी की हवा और जहरीली होने की चिंता बढ़ गई। पटाखे जलाने के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित था, लेकिन कई इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर आधी रात तक आतिशबाजी होती रही।

दिवाली के दिन दिल्ली का औसत AQI 382 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। रात 12 बजे तक बाहरी दिल्ली से लेकर वसंत कुंज जैसे इलाकों में धुएं की मोटी परत दिखाई दी। सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई और स्ट्रीट लाइट की रोशनी में हवा में फैला धुआं साफ नजर आया।

सबसे बड़ा सवाल दिल्ली सरकार की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था पर उठ रहा है। सरकार ने नियमों का पालन कराने के लिए करीब 350 टीमों के गठन की बात कही थी, लेकिन जब पटाखे जलाने की समय सीमा रात 10 बजे तय थी, तो आधी रात तक आतिशबाजी कैसे जारी रही? क्या नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई?

इसका खामियाजा उन लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है, जिन्होंने पटाखे नहीं जलाए। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए ऐसी हवा खतरनाक साबित हो सकती है।

प्रदूषण के पीछे पटाखों के अलावा वाहनों का धुआं और पराली जलाना भी बड़ी वजह हैं। दिवाली के दिन वाहनों की हिस्सेदारी करीब 19 फीसदी और पराली का योगदान 3.5 फीसदी बताया गया। वहीं, हवा की कम रफ्तार और कमजोर वेंटिलेशन ने प्रदूषण को वातावरण में रोककर रखा।

अब सवाल यही है कि दिल्ली की जहरीली हवा से लोगों को राहत कब मिलेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कौन करेगा?

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।