Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
गाजीपुर में ड्रग तस्करी के खिलाफ स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 93 ग्राम स्मैक के साथ 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर में ड्रग तस्करी के खिलाफ स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 93 ग्राम स्मैक के साथ 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar07 November 2026, 08:48 AM9 views

गाजीपुर पेपर मार्केट सर्विस रोड पर पुलिस की एक सतर्क नजर ने ड्रग तस्करी के एक कथित नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। पुलिस की गश्त के दौरान एक युवक ने जैसे ही टीम को देखा, वह मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस की घेराबंदी के आगे उसकी चालाकी काम नहीं आई और स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

दरअसल, दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम गाजीपुर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पेपर मार्केट सर्विस रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसके भागने की कोशिश करने पर टीम ने तुरंत घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय इजहार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है और फिलहाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पेशे से दर्जी है और कथित तौर पर नशे की तस्करी में सक्रिय था।

इस मामले में थाना गाजीपुर में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स के सप्लायर, आगे की सप्लाई और पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।