Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
डेरावाल नगर में चौकीदार की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, बिहार भाग रहे आरोपी को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से दबोचा

डेरावाल नगर में चौकीदार की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, बिहार भाग रहे आरोपी को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar07 November 2026, 07:21 AM14 views

दिल्ली के डेरावाल नगर में एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर हुई चौकीदार की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को शायद लगा था कि वह आसानी से दिल्ली से बाहर निकल जाएगा, लेकिन मॉडल टाउन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए बिहार भाग रहे आरोपी को ट्रेन के अंदर से गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो डेरावाल नगर स्थित निर्माणाधीन इमारत में चौकीदार के तौर पर काम करता था। आरोप है कि राहुल उर्फ गुलाब नाम के 30 वर्षीय युवक ने लोहे की रॉड और सब्बल से हमला कर दिलीप की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। वह गांव जाने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बार-बार अपमानित किए जाने और पैसों के विवाद से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और रेलवे कर्मचारियों के साथ समन्वय कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।