Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
सेवाधाम पिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी जब्त

सेवाधाम पिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी जब्त

Delhi SamacharDelhi Samachar05 November 2026, 07:36 AM17 views

दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस की चेकिंग के दौरान एक ऐसा शख्स पकड़ा गया, जो शराब की खेप लेकर दिल्ली में दाखिल होने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

मामला थाना हर्ष विहार इलाके के सेवाधाम पिकेट का है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की नजर बिना नंबर प्लेट के आ रही एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर पड़ी। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी को रुकवाया और उस पर सवार युवक के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से हरियाणा मार्का संतरा मसालेदार देशी शराब के 250 क्वार्टर बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 26 साल है और वह गाजियाबाद के भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन का रहने वाला बताया जा रहा है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

इस मामले में थाना हर्ष विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस शराब के सप्लायर और इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।