Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 7 हजार किलो नकली पनीर और मावा जब्त!

दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 7 हजार किलो नकली पनीर और मावा जब्त!

Delhi SamacharDelhi Samachar03 November 2026, 09:11 AM10 views

दिवाली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर करीब 7 हजार किलोग्राम संदिग्ध और मिलावटी पनीर व मावा जब्त किया है।

यह कार्रवाई तुर्कमान गेट, निहाल विहार और मोरी गेट समेत कई इलाकों में की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ऐसा पनीर और मावा बरामद हुआ, जिसकी गुणवत्ता और शुद्धता पर सवाल खड़े हुए हैं।

खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इन केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जब्त किए गए खराब व संदिग्ध खाद्य पदार्थों को तुरंत नष्ट करने के निर्देश दिए।

इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश देती नजर आ रही हैं।

सरकार का साफ संदेश है कि त्योहारों के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों पर कितना अंकुश लग पाता है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।