Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
पेटीएम एग्जीक्यूटिव बनकर रेहड़ी-पटरी वालों से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब; शाहदरा साइबर पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

पेटीएम एग्जीक्यूटिव बनकर रेहड़ी-पटरी वालों से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब; शाहदरा साइबर पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

Delhi SamacharDelhi Samachar01 November 2026, 07:53 AM13 views

दिल्ली में छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को पेटीएम एग्जीक्यूटिव बताकर दुकानदारों का भरोसा जीतते थे और फिर केवाईसी अपडेट करने या क्यूआर कोड और साउंडबॉक्स बदलने के बहाने उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगना जुनैद समेत अनस, मोहित, रोहित और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड और कैश विड्रॉल से जुड़ी स्लिप बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, एक सब्जी विक्रेता से 95 हजार रुपये की ठगी की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी दुकानदारों से उनका मोबाइल फोन लेकर अनधिकृत ट्रांजैक्शन करते थे। इसके बाद ठगी की रकम को लेयर-1 और लेयर-2 म्यूल बैंक खातों के जरिए निकाल लिया जाता था। मुख्य आरोपी जुनैद पहले पेटीएम से जुड़ा हुआ था। उसके मोबाइल से कंपनी का फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।

पुलिस को अंदेशा है कि गिरोह अब तक 50 से 60 छोटे व्यापारियों को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों से देशभर में दर्ज 20 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतों के तार भी जुड़े मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।