Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
1 नवंबर से दिल्ली में नए ट्रैफिक नियम लागू; इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, पार्किंग चार्ज भी होगा दोगुना

1 नवंबर से दिल्ली में नए ट्रैफिक नियम लागू; इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, पार्किंग चार्ज भी होगा दोगुना

Delhi SamacharDelhi Samachar31 October 2026, 11:35 AM17 views

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका भी तेज हो जाती है। ऐसे में राजधानी की हवा को साफ रखने के लिए दिल्ली सरकार ने कई नए नियम लागू करने की तैयारी कर ली है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या रोजाना एनसीआर से दिल्ली आते-जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

दरअसल, 1 नवंबर से दिल्ली में दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। यह पाबंदी 31 जनवरी तक लागू रहेगी। यानी अगर आपकी गाड़ी दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड है और वह बीएस-6 मानकों को पूरा नहीं करती, तो आप उसे दिल्ली में नहीं ला सकेंगे।

हालांकि, इस नियम में कुछ वाहनों को छूट भी दी गई है। बीएस-6 मानक वाले वाहन, सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा नियमों के तहत छूट प्राप्त वाहनों को भी राहत मिलेगी।

वहीं, दिल्ली में बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट यानी पीयूसीसी के चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। नो वैलिड पीयूसीसी, नो फ्यूल पॉलिसी के तहत ऐसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

इसके अलावा दिल्ली में प्रवेश करने की जरूरत नहीं रखने वाले ट्रकों को शहर में आने से बचना होगा। ऐसे ट्रकों को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इतना ही नहीं, 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर निजी वाहनों की पार्किंग फीस भी दोगुनी होगी, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट मिलेगी।

प्रदूषण कम करने के लिए सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के तहत 150 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की भी योजना बना रही है। ऐसे में दिल्ली आने से पहले अपनी गाड़ी के दस्तावेज और उसकी पात्रता जरूर जांच लें।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।