Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
भागीरथी विहार में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, गोकुलपुरी पुलिस ने घोषित बीसी को भी दबोचा

भागीरथी विहार में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, गोकुलपुरी पुलिस ने घोषित बीसी को भी दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar31 October 2026, 06:03 AM7 views

दिल्ली के भागीरथी विहार इलाके में एक युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाशों को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इलाके में बेखौफ घूम रहे थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की नजर से बच नहीं सके। मामले में गोकुलपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक कूड़ा बीनने का काम करता है। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्बास उर्फ तोतू (26), शोएब उर्फ अब्बास (18) और राहुल (36) के रूप में हुई है। इनमें अब्बास गोकुलपुरी थाने का घोषित बदमाश यानी बीसी है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मुख्य आरोपी अब्बास के खिलाफ लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं, जबकि शोएब और राहुल पर पहले से दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।