Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
सोनिया विहार में फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित बदमाश गिरफ्तार

सोनिया विहार में फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित बदमाश गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar28 October 2026, 07:07 AM15 views

दिल्ली के सोनिया विहार में 25 सितंबर को हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शोभाराम नाम के व्यक्ति पर गोली चलाने, लाठी-डंडों से हमला करने और कार में तोड़फोड़ करने के मामले में नॉर्थ-ईस्ट जिला AATS की टीम ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी निगरानी कर रही थी। सटीक सूचना मिलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद पुलिस ने तीन मुख्य फरार आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार, उम्र 34 वर्ष, रोहित उर्फ अधाना, उम्र 24 वर्ष और विक्रांत उर्फ विक्की, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहित सोनिया विहार का घोषित बीसी है। उसके खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।