Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
कम ब्याज पर ₹26 लाख का लोन दिलाने का झांसा, ₹29,500 की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कम ब्याज पर ₹26 लाख का लोन दिलाने का झांसा, ₹29,500 की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar27 October 2026, 11:41 AM16 views

दिल्ली में सस्ते ब्याज पर लाखों रुपये का लोन मिलने की उम्मीद में एक व्यक्ति को ऐसा झांसा दिया गया कि लोन तो नहीं मिला, लेकिन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ₹29,500 की ठगी हो गई। मामले में शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कपासेड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है और वह बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक्सिस बैंक से कम ब्याज दर पर ₹26 लाख का लोन दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ₹29,500 वसूल लिए।

शिकायत मिलने के बाद शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कपासेड़ा इलाके में छापेमारी कर कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले एक लोन एजेंसी में डीएसए यानी डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के तौर पर काम करता था। नौकरी छूटने के बाद उसने लोगों को आकर्षक ब्याज दरों पर बड़ा लोन दिलाने का लालच देकर कथित तौर पर ठगी करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस तरीके से कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है।

रिपोर्ट - सन्नी तुषीर

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।