Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar17 October 2026, 06:10 AM7 views

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक हादसे ने दर्शन के लिए निकले परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया.

खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह धार्मिक यात्रा इस तरह दर्दनाक मोड़ ले लेगी। भोपाल से आ रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू हुई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे। इस यात्रा में बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक शामिल थे। सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की खबर से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज के आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

फिलहाल, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।